योजनाओं -में बीज वितरण

कृषि विभाग के माध्‍यम से विभिन्‍न योजनाओं में बीज वितरण प्रारंभ

कृषि विभाग के माध्‍यम से विभिन्‍न योजनाओं में बीज वितरण प्रारंभ

एमपी // शासन से प्राप्‍त विभिन्‍न योजनाओं में लक्ष्‍य अनुसार किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास विभाग अन्‍तर्गत सभी विकासखण्‍डों में बीजों का भण्‍डारण करवाया गया है। जिसमें मुख्‍य रूप से दलहन एवं तिलहन का रकबा बढ़ाने हेतु चना, मसूर, सरसों, अलसी, सूरजमुख्‍यी के बीजों का भण्‍डारण विकासखण्‍डों में किया गया है। खादय एवं पोषण सुरक्षा मिशन अन्‍तर्गत दलहन फसल चनाएवं मसूर तथा राष्‍ट्रीय खादय तेल मिशन अन्‍तर्गत अलसी, सूरजमुखी एवं सरसों के बीजों का भण्‍डारण विकासखण्‍डों में किया गया है। जिसका वितरण कृषि विस्‍तार अधिकारियों के माध्‍यम से किया जा रहा है।
अत: किसान भाईयों से अपील है कि वे खाद्यान फसलों पर निर्भर न रहते हुये दलहन एवं तिलहन फस्‍लों के रकबे में विस्‍तार करने हेतु कृषि विभाग के मैदानी अमले कृषि विस्‍तार अधिकारी से सम्‍पर्क कर अथवा अपने विकासखण्‍ड के कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में पहुंच कर योजना के प्रावधानुसार दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्‍नत किस्‍मों का बीज प्राप्‍त कर सकते है। किसान भाईयों से यह भी अपील है कि जहां किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्‍त संसाधन नही है वहां पर मुख्‍य रूप से कम पानी में एवं कम अवधि में तैयार होने वाली दलहन एवं तिलहन फसलों को अपनाये। जिससे कि फसल में विविधिता बनी रहे तथा मृदा के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार भी हो सकें |


आपको यह भी पसंद आ सकता है